खतौली। तहसील रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों और कीर्तन की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम के दौरान ज्ञानी जनक सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला तथा पाठ का आयोजन किया गया। वहीं, मेरठ से पधारे भाई प्रीतम सिंह सूरमा ने भावपूर्ण शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरता गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सरदार सतपाल सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, मदन छाबड़ा, आशीष रावल, सतनाम सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह बिंदा, सत्येंद्र पाल आर्य, सरदार मनमीत सिंह, सरदार सतनाम कंप्यूटर, आशु तनेजा, गौरी शंकर गौरी, सरदार हरविंदर सिंह एडवोकेट, हनी ग्रोवर, सरदार नरेंद्र सिंह, लवली अरोरा आदि गणमान्य उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगत ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।






