गुरुकुल में पंचम नवरात्र पर मां स्कंदमाता की हुई आराधना

मुजफ्फरनगर। गुरुकुल रतनपुरी में श्रीराम जानकी सेवा समिति (रजिo) द्वारा नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पंचम नवरात्रि पर पंच कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान माँ स्कंदमाता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सहज पब्लिक स्कूल के सुधीर राणा, मंसूरपुर के हर्षित त्यागी, खतौली के आशीष देशवाल, इंचौड़ा के सुधीर ठाकुर, समौली के सतपाल, रतनपुरी के रवि ठाकुर, रतनपुरी के चेयरमैन तरसपाल तथा भनवाड़ा के राजेंद्र मित्तल सम्मिलित रहे। समिति के अध्यक्ष व संरक्षक आचार्य अनिरुद्ध शर्मा तथा यज्ञाचार्य श्रद्धेय श्री अत्रि जी महाराज ने बताया कि पंचम नवरात्रि में माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है। वे देवी दुर्गा के नौ रूपों में पाँचवाँ स्वरूप हैं और उनकी आराधना से संतान संबंधी समस्याओं का अंत होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, प्रशांत पंडित, बिनारशी भगत जी, राहुल पंडित, हरेन्द्र एडवोकेट, विशाल सोम, सोनू सोम, प्रदीप राणा किताश, श्याम सोम, दीपक शास्त्री, आचार्य विनीत, विशाल भारद्वाज, संकित शर्मा, गौरव, अमन, विपिन, प्रवेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्तजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला