गुड़ कोल्हुओं में प्लास्टिक जलाने से फैल रहा जहर, ग्रामीणों की सेहत और फसलें खतरे में

पुरकाजी। क्षेत्र के कई गुड़ कोल्हुओं पर पारंपरिक ईंधन की जगह प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ जलाए जा रहे हैं, जिससे जहरीला धुआं फैलकर लोगों की सेहत और आसपास की फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विरोध और शिकायत किए जाने के बावजूद यह अवैध गतिविधि थमने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पहले गुड़ कोल्हुओं में ईंधन के रूप में खोई का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब कोल्हू मालिक सस्ते और आसानी से उपलब्ध विकल्प के रूप में प्लास्टिक पन्नी, रैक्सीन और अन्य कचरे को जला रहे हैं। इससे निकलने वाला काला और जहरीला धुआं आसपास के गांवों में फैलकर सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। बताया गया कि करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों ने कोल्हुओं पर प्लास्टिक जलाने का विरोध किया था, लेकिन कुछ दिनों की रोक के बाद फिर से खुलेआम प्लास्टिक और अपशिष्ट जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसका असर खेतों की फसलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदूषण फैलाने वाले कोल्हुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पारंपरिक व पर्यावरण-अनुकूल ईंधन के उपयोग को अनिवार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्र को जहरीले धुएं से बचाया जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला