गीता पाठ और भजन संध्या से गूंजा शिव मंदिर परिसर

मुजफ्फरनगर। गीता जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में आध्यात्मिक वातावरण छा गया। “दुविधा, संशय और भ्रम से उबरने तथा विषाद से आह्लाद की ओर बढ़ने की अचूक गीता प्रेरणा “प्रभो, आपकी शरण हूँ, उचित मार्ग दिखाओ” इस मूल भाव के साथ श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा शोभा यात्रा, भव्य गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की प्रेरणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी की कृपा से कार्यक्रम उत्तरी सिविल लाइन्स स्थित शिव मंदिर में शाम को आरंभ हुआ। पंडित कृष्णानन्द के सौजन्य से आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन से हुआ, जिसके बाद अतुल कुमार गर्ग ने गणेश वंदना, “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र जाप और गीता के द्वितीय अध्याय सांख्य योग का भावपूर्ण पाठ कराया। रामबीर सिंह ने इस अध्याय के मुख्य प्रेरक संदेशों और गीता पाठ के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गीता पाठ से मानसिक शांति मिलती है, धर्म-कर्म का बोध होता है, भय व संदेह दूर होते हैं, तथा विचार और भावनाओं की शुद्धि होती है। यह जीवन को उचित दिशा देने के साथ परिवार में सुख-शांति लाने में भी सहायक है। इसके पश्चात भजन संध्या में सुभाष गर्ग ने “रे मन कर ले गीता पाठ यही तेरे काम आएगा”, अजय गर्ग ने “तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया सहारा” और विमल प्रताप ने हनुमान स्तुति प्रस्तुत की। राजेश वर्मा द्वारा प्रस्तुत हनुमान भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में पंडित कृष्णानन्द, पंडित संजय मिश्रा, सुभाष गोयल और विपिन गुप्ता द्वारा गीता जी की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह, विपिन गुप्ता, सुभाष गोयल, विमल प्रताप, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, ज्योति, शकुन्तला, गीता बंसल, मधु शर्मा, रेखा तायल, संतोष गुप्ता, रीतू शर्मा, अल्का गोयल, पूनम, राजन गोयल, जाह्नवी, अनुष्का, रोहित कुमार, अशोक कुमार, रोजी मलिक तथा राधा मिश्रा सहित अनेक भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल