गीता ज्ञान से जीवन बने आदर्श : ज्ञानानंद

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के तत्वावधान में जानसठ रोड स्थित बैंकट हॉल में गीता गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य श्री ज्ञान ज्ञानानंद जी महाराज का पावन सानिध्य उपस्थित जनों को प्राप्त हुआ।
महाराज ज्ञानानंद जी ने अपने प्रवचन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गीता के संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए। गीता का अध्ययन न केवल जीवन में संतुलन और अनुशासन लाता है, बल्कि व्यक्ति को नशे, आलस्य और अंधानुकरण से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल का सीमित उपयोग कर अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गोयल, श्यामलाल बंसल, कुंज बिहारी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डॉ. मनोज काबरा, एडवोकेट अमरकांत गुप्ता, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, अमित गर्ग, ठाकुर दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील कुमार शर्मा, सुभाष गोयल, राजेश वर्मा, अजय गर्ग, रामवीर सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन महाराज श्री के आशीर्वचन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला