गाय के रोम-रोम में होता है देवताओं का वास: गंगोत्री

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित राम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर व्यासपीठ पर विराजमान गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने गौ माता की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गाय के रोम-रोम में देवताओं का वास होता है। गौ को रोटी या चारा खिलाने से न केवल भगवान गोपाल तृप्त होते हैं, बल्कि हमारे पूर्वज भी संतुष्ट होते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गोपाष्टमी पर श्री कृष्ण के साथ गौ पूजा का विशेष महत्व है, वहीं पितृ पक्ष में गौ को ग्रास खिलाकर पितरों की मुक्ति की कामना की जाती है। जन्म देने वाली मां कुछ समय तक ही दूध पिलाती है, लेकिन गौ माता जीवन पर्यन्त मानवता को अपने दूध से पोषित करती है। इसके बावजूद कलयुग में गौ हत्या जैसा जघन्य अपराध कहीं न कहीं देखने को मिलता है। महाराज ने कहा कि जिस भारत में करोड़ों लोग गौ व गोपाल की पूजा को सर्वोपरि मानते हैं और गौ रक्षा हेतु कानून की मांग करते हैं, उसी भारत में गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा नहीं दिया जाता, जबकि पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाले समलैंगिक संबंध व लिव-इन रिलेशनशिप जैसे कानून तुरंत पारित हो जाते हैं। इस पर देश के बुद्धिजीवियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक गौ हत्या का समूल अंत नहीं होगा, तब तक प्राकृतिक आपदाओं से मानवता को राहत नहीं मिल सकेगी। इस अवसर पर व्यासपीठ से भगवान बाल कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल श्रद्धालुओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में सभासद अमित पटपटिया ने सपरिवार व्यास जी का सम्मान किया। इसके अलावा अर्चना शर्मा, हरिमोहन गर्ग, मंजू गुप्ता, वंदना त्यागी, रामबीर सैनी, अभिनंदन त्यागी, राधेश्याम गोयल, ममता, काजल शर्मा, छाया शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला