गांधी काॅलोनी में कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट

मुजफ्फरनगर शहर के गांधी काॅलोनी में बुधवार देर रात कपड़ा व्यापारी विक्की ढींगरा के घर में घुसे बदमाश ने बेटे को आतंकित कर नगदी और जेवरात लूट लिए। लूटपाट करने वाले बदमाश की घर के अंदर आने-जाने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी में भाग लेने के लिए हरिद्वार गए थे। पुलिस अब लुटेरे की पहचान में जुटी है, ताकि घटनाक्रम से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो सके।
नई मंडी कोतवाली की गांधी काॅलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा उर्फ विक्की अपने परिवार के साथ बुधवार को हरिद्वार शादी में भाग लेने गए हुए थे। परिवार में अकेला विकास का बेटा था। रात में ढींगरा का बेटा मकान को बंद करके खाना खाने के लिए गया था। पौने दस बजे के करीब ढींगरा आवास में एक युवक प्रवेश करता नजर आ रहा है। दस बजे के करीब ढींगरा का बेटा वापस आया है। आरोप है कि कुछ समय से यह बदमाश शांत बैठा रहा, लेकिन करीब आधे घंटे बाद बदमाश ने ढींगरा के बेटे से मारपीट करते हुए टायलेट में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश ने घर में रखी नगदी और जेवरात को अपने कब्जे में किया। साढे 11 बजे के करीब बदमाश जेवरात लेकर घर से बाहर हो गया।
कपड़ा व्यापारी के यहां लूटपाट की खबर मिलते ही रात में ही पुलिस के साथ गांधी काॅलोनी हाउसिंग सोसायटी के सभापति पवन छाबड़ा मौके पर पहुंच गए। उधर कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा भी तड़के घर पहुंच गए। नई मंडी पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के बेटे से बात कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। सभापति पवन छाबड़ा और कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा का कहना है कि पुलिस जल्द अपराधियों को पकड़ने की बात कह रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी की पहचान कराने के साथ पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला