मुजफ्फरनगर। किसान इंटर कॉलेज, खरड़ के सभागार में 11 गठवाला खाप द्वारा पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने की तथा संचालन धर्मेंद्र मलिक ने किया।
सभा में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सत्यपाल मलिक सिर्फ जाट समाज ही नहीं, बल्कि गांव, गरीब और किसानों की सशक्त आवाज थे। जब भी ग्रामीण अंचल या किसान की समस्याओं की बात होती, वे हमेशा मुखर होकर उनका पक्ष रखते थे। बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने उन्हें खाप का रत्न बताते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल समाज को, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी अपूरणीय क्षति हुई है। धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता (भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक) ने कहा कि सत्यपाल मलिक अपनी बेबाकी और राष्ट्रहित के फैसलों के लिए इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने के फैसले में अपनी भूमिका से देशवासियों का गर्व बढ़ाया। मास्टर हरवीर सिंह फुगाना ने कहा कि दूसरा सत्यपाल मलिक पैदा होना मुश्किल है और उनके निधन से समाज को भारी नुकसान हुआ है। सभा में उपस्थित लोगों ने एकमत से राजकीय सम्मान न दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए इसे सरकार का निंदनीय व्यवहार बताया। अंत में सभी ने मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जितेंद्र प्रधान फुगाना, जोगेंद्र प्रधान करौदा महाजन, किशन पूर्व प्रधान, बिजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, विकास मलिक प्रधान खरड़, जोगेंद्र पहलवान, हरपाल सिंह, सुनील सरपंच, जोगेंद्र मलिक, धीर सिंह, रामबीर मलिक, बीरपाल सिंह चौधरी, राजवीर सिंह, अमित मलिक, हरपाल सिंह, बीर नारायण, रामकुमार मलिक, विनोद चेयरमैन खेड़ा मस्तान, नरेंद्र चेयरमैन करौदा महाजन, प्रदीप प्रधान कुरावा, देवेंद्र झाल, हिन्दपाल मलिक, दुष्यंत मलिक कुड़ाना, अंकुश मलिक, रामपाल सिंह देशवाल, राजेंद्र टिटौली, गौतम मलिक, ब्रह्मपाल सिंह सरनावली, धीरज मलिक प्रधान किवाना सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।






