पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी समीर पुत्र अकरम पांच दिन से लापता था। जिसका शव बुधवार को गंग नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार इस्तखार पुत्र इस्लाम ने अपने भतीजे की थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि 25 अक्टूबर शाम 7 बजे के लगभग भतीजा समीर पुत्र अकरम 19 वर्ष घर से कहीं चला गया, शाम तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने समीर को काफी इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कोई भी सुराग नही लगा है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर धमात गंग नहर के आसपास देखा गया है। पुलिस ने गंग नहर में गोताखोरों के साथ सर्च अभियान चलाकर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पांचवें दिन बुधवार को धमात पुल के निकट गंग नहर से लापता समीर का शव बरामद हुआ।







