गंग नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

खतौली। क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को गंग नहर फुलत रोड स्थित खलासी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने के बाद करीब 15 दिन पुराना व्यतीत होता है। इस शव को देखते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे नहर किनारे से गुजर रहे थे, तभी पानी में शव फंसा हुआ नजर आया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने खुद ही शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही भैंसी चैकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना या आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला