खेत गये किसान की गोली मारकर हत्या

घात लगाए बदमाशों ने दिया सनसनीखेज घटना को अंजाम
हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल, एसपी सिटी ने कराई कांबिंग

खतौली। क्षेत्र अंतर्गत गांव अंती में गुरूवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया। खेत में काम करने गये एक किसान को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव अंती निवासी संजय पुत्र चतर सिंह बुधवार तड़के अपने खेत में गन्ना बंधवाने गया था। तभी खेत में पहले से ही छिपे बैठे करीब पांच बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने संजय को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बेगराजपुर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सत्यपाल प्रजापत के निर्देशन में पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और घटना के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव अंती में इस हत्याकांड के बाद से भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के प्रति नाराजगी है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं मृतक किसान के परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला