खुली चुनौतीः बुढ़ाना में सर्राफ दादा-पोते को घायल कर लूटे लाखों के आभूषण

मंदवाड़ा रोड पर ईंख से निकले तीन बदमाशों की दिन-दहाड़े दुस्साहसिक वारदात
विरोध करने पर पोते को मारा चाकू, 70 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी, नगदी ले गए लुटेरे

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में रविवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर खाकी को खुली चुनौती दी। ईंख से निकले तीन बदमाशों ने सर्राफ दादा और पोते को बंधक बनाकर सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर पोते को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सरेआम हुई लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लुटेरों की धरपकड़ को विशेष टीम गठित की है।
बुढ़ाना कस्बे में लूट की यह वारदात सुबह साढे़ नौ बजे के करीब हुई। दरअसल बुढ़ाना निवासी सर्राफ नेमचंद वर्मा की हवीबपुर गांव में सर्राफ की दुकान है। रोजमर्रा की तरह नेमचंद अपने पोते शिवम वर्मा के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर दुकान पर जा रहे थे। कस्बे के मंदवाड़ा रोड स्थित वीर एंकलेव काॅलोनी के पास ईंख के खेतों से निकले तभी तीन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उनकी बाइक रूकवा ली। बदमाश दादा-पोते को पीटते हुए ईंख के खेत में ले गए, जहां पर उनसे ढाई किलो चांदी, 70 ग्राम सोना, मोबाइल और कई हजार रूपये की नगदी छीनी गई। शिवम ने विरोध करने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया।
लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। शिवम ने जैसे-तैसे बाबा और खुद को बंधन मुक्त कराकर पुलिस को लूट की जानकारी ली, जिससे पुलिस में हडकंप मच गया। सीओ गजेन्द्र सिंह और इंस्पेक्टर सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में ईंख के खेतों में कांबिग की। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने मौके का मुआयना कर पीड़ित दादा-पोते से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

लूट को चुनौती के रूप में लेकर काम करेगी पुलिसःएसएसपी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में हुई लूट की वारदात को पुलिस चुनौती के रूप में लिया है। दादा-पोते से लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के साथ इलाके के संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला