खतौली लूटः फतेह की राह पर पुलिस

मुजफ्फरनगर/खतौली। पुलिस बड़ी कवायद के बाद कस्बे में नाजिम के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नकाबपोश बदमाशों के काफी करीब पहुंच गई है। एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने हिरासत में लिए कई संदिग्धों से मंगलवार को लंबी पूछताछ की। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे है।
खतौली नगर के मोहल्ला लाल मोहम्मद में पांच दिसम्बर की रात में तीन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना कर लाखों के जेवरात लूट लिए थे। दरअसल घटना से एक दिन पहले नाजिम उनकी भांजी की शादी संपन्न हुई थी और अगले दिन परिवार के सदस्य लड़की को ससुराल से लेने मुजफ्फरनगर गए थे। घर पर नाजिम, उनकी पत्नी शबीना सहित चार सदस्य मौजूद थे। देर रात एक नकाबपोश ने घंटी बजाई और दरवाजा खुलते ही तीनों बदमाश भीतर घुस आए और हथियार दिखाकर परिजनों को आतंकित कर अलमारी व कमरों की तलाशी लेकर लाखों रुपये के आभूषण बदमाश लूटकर ले गए थे। उस दिन से ही पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बनी हुई थी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में एसओजी और पुलिस की कई टीमें कई दिन से बदमाशों हो टोह में लगी थी। इसके लिए कई सौ कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ मुजफ्फरनगर से लेकर मेरठ तक लुटेरों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने लंबी भागदौड़ के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने खतौली पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि लूट के मामले में पुलिस की 10 टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला