खतौली में स्ट्रीट लाइट के ज़रिए बिजली चोरी

राष्ट्रीय लोकदल ने उठाई आवाज, राजकुमार तेवतिया ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

खतौली। तहसील पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव राजकुमार तेवतिया ने एक गंभीर मुद्दे को उठाते हुए तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही बिजली चोरी को उजागर किया। राजकुमार तेवतिया ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थलों के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कुछ विशेष घरों की छतों और रेलिंग पर लगाई गई हैं। इन लाइटों से रात के समय रोशनी नहीं मिलती, लेकिन इनका कंट्रोल सिस्टम संबंधित लोगों के घरों में लगाया गया है, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार लाइट और पंखे आदि चला रहे हैं।तेवतिया का कहना है कि यह बिजली चोरी का खुला मामला है, लेकिन विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग गरीब लोगों के घरों पर छापे डालता है और तथाकथित “गुड वर्क” दिखाने के नाम पर गरीबों को निशाना बनाया जाता है, जबकि नगर पालिका और विद्युत विभाग की मिलीभगत से हो रही बड़ी चोरी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बिजली चोरी की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए यह स्पष्ट किया जाए कि घर की छतों पर स्ट्रीट लाइट लगवाना वैध है या नहीं।अगर हर घर पर स्ट्रीट लाइट लग सकती है, तो फिर हर नागरिक को इसका लाभ मिले ताकि बिजली का बिल कम आए और गरीब भी सुविधा से रह सकें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री से अपील की गई कि वे इस मामले का तत्काल संज्ञान लें।राजकुमार तेवतिया ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बिजली चोरी पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो रालोद कार्यकर्ता जन आंदोलन करने की बात कही

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला