खतौली में मकान में विस्फोट, महिला गंभीर रूप से झुलसी

खतौली। तमाम सख्त निर्देशों और प्रयासों के बावजूद दीपावली से पूर्व अवैध रूप से पटाखों के निर्माण और भंडारण का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह खतौली कस्बे के मौहल्ला शाह नजर काॅलोनी इस्लामनगर के एक मकान में अचानक हुए विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। कानपुर और अयोध्या में विस्फोट के बाद से मुजफ्फरनगर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी, लेकिन रविवार को खतौली में हुए विस्फोट ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खडे कर दिए है। दरअसल रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित शाह नजर काॅलोनी इस्लामनगर निवासी इसरार पुत्र नफीस ने अपने घर में पिछले कुछ समय से गुपचुप तरीके से पटाखों का भंडारण कर रखा था। रविवार सुबह मकान की छत पर तैयार पटाखों को सुखाने के दौरान अचानक उनमें आग लग गई, जिससे जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि विस्फोट की गूंज दूर तक सुनी गई। इस दौरान छत पर मौजूद परिवार की महिला अर्शी पत्नी इसरार आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रामाशीष यादव और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चंद्र बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करते हुए घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजवाया। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय सिंह वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाने और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मकान को सील कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पटाखों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का कार्य पहले भी छिपकर किया जाता रहा हैए लेकिन इस बार हुए धमाके ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल