खतौली में बीएलओ व सुपरवाइजर टीम को किया सम्मानित

खतौली। वार्ड-4 सद्दीकनगर में मतदाता सूची सुधार (एसआईआर) कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में उल्लेखनीय योगदान देने पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह पूर्व सभासद डॉ. अथर के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव संबंधित कार्यों को सटीकता और जिम्मेदारी से अंजाम देने पर टीम की प्रशंसा की।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने, त्रुटियों के सुधार और घर-घर सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। बीएलओ टीम ने कई दिनों तक क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर पात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्र की। मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाने के साथ ही बीएलओ ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग कराने में डॉ. अथर जमाल व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।सम्मानित होने वालों में बीएलओ उपेंद्र कुमार, जमाल अहमद, मंजू, शारिक, गणेश पाल और सुपरवाइजर नईमु शामिल रहे। सभी को फूल मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि टीम के प्रयासों से वार्ड की मतदाता सूची अधिक पारदर्शी, सटीक और व्यवस्थित हुई है, जो आने वाले चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुजम्मिल राव, नोशाद राणा, नासिर मिर्ज़ा, नईम खान, नौशाद सिद्दीकी, तनवीर जमाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला