खतौली के डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा को मिला “भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार”

खतौली। कस्बा निवासी डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज स्कूल सठेडी में प्रधानाचार्य हैं, उनको “भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।यह सम्मान समारोह के.एन. उडुप्पा ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सुदर्शन सभा के अंतर्गत हुआ। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के कुलपति, योगेश परिवर्तन संस्था के संस्थापक डॉ. योगेश तरेहन, तथा महर्षि भारद्वाज सनातन अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 कृष्णानंद जी महाराज महामंडलेश्वर ने संयुक्त रूप से डॉ. शर्मा को अंगवस्त्र, मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शर्मा ने कहाभारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पावन कर्मभूमि, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। यह सम्मान मेरे माता-पिता, गुरुजनों, सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद तथा प्रेम का परिणाम है उन्होंने आगे कहा कि यह पल उनके जीवन का ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव रहेगा।इस अवसर पर भारत के 18 राज्यों से 31 विद्वानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 17 विद्वानों को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार 11 विद्वानों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार और 3 विद्वानों को राष्ट्रीय गौरव श्री सम्मान से नवाजा गया। डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने की खबर से उनके परिवार, सहयोगी शिक्षकों, छात्रों, हिंदू संगठनों और क्षेत्रीय जनता में अपार खुशी का माहौल है। हर कोई उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएँ दे रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला