क्रांति सेना की हुंकार, 26 अक्टूबर को करेंगे आर-पार

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में गाय को गौ माता का दर्जा, युवाओं को रोजगार, जनसंख्या कानून लाने जैसे ज्वलंत मुददों पर गहन मंथन होगा। संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कहा कि सम्मेलन में भविष्य के संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। क्रांति सेना मुजफ्फरनगर में 26 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी है। सम्मेलन में जिले भर के कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कई दिन से व्यापक अभियान चल रहा है। क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, हिंदू बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने, नशे के कारोबारी को मृत्युदंड, विधायकों की एक ही पेंशन स्वीकृत करने, भ्रष्टाचार को अपराध श्रेणी में लाने, जनसंख्या कानून वृद्धि पर रोक इत्यादि हिंदूवादी विषय पर मंथन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने भोजन, मंच संचालन, कार्यकर्ता और अतिथियों के स्वागत इत्यादि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव संजीव शंकर, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान, उज्ज्वल पंडित, राजन वर्मा, चेतन देव आर्य, राजेंद्र तायल, सनी वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला