कैबिनेट मंत्री ने पुरकाजी मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ग्राम भूराहेड़ी से कस्बे होते हुए फलौदा कट तक जाने वाले मार्ग के चैड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क को मज़बूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। चैड़ी व सुगम सड़कें बनने से यातायात आसान होगा, लोगों का समय बचेगा तथा किसानों की फसलें आसानी से मंडियों तक पहुंचेंगी। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और व्यापारियों व विद्यार्थियों को भी सुरक्षित एवं तेज़ आवागमन का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न है कि गांवों से कस्बों और कस्बों से शहरों तक सभी मार्ग बेहतर हों। इसी सोच के चलते प्रदेश भर में सड़क चौड़ीकरण और नई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस परियोजना को पुरकाजी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उनका कहना था कि इस मार्ग के विकसित होने से न केवल पुरकाजी का बायपास से कनेक्शन मजबूत होगा, बल्कि आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, मोनू प्रधान, अनिल प्रधान, प्रदीप प्रधान, धीर सिंह प्रधान, सचिन शर्मा, विनय पंवार, सतीश कुमार, मनोज नूरनगर एवं मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला