संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
मुज़फ्फरनगर। शिव सेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने आज वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री माननीय प्रताप राव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन के विस्तारए क्षेत्रीय मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ललित मोहन शर्मा ने मंत्री जाधव से बातचीत के दौरान बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में शिव सेना का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और पार्टी आने वाले निकाय व विधान सभा चुनावों में इस क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि पार्टी हाइकमान को वेस्ट यूपी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होने वाले शिव सेना के कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस पर मंत्री प्रताप राव जाधव ने सितंबर माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शिरकत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और ज़रूरतों के अनुसार वह सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव पंण् संजीव शंकर, उप प्रमुखए वेस्ट यूपी दीपक सक्सेना, मंडल प्रमुख, आगरा राघवेंद्र चौधरी, जिला प्रमुख मुज़फ्फरनगर बिट्टू सिंह सिखेड़ा, कार्यवाहक, क्रांति सेना मेरठ सहनसर पाल तोमर, जिला उप प्रमुख मुज़फ्फरनगर संजीव वर्मा महानगर प्रमुख क्रांति सेना मुजफ्फरनगर देवेंद्र चौहान, अध्यक्ष क्रांतिसेना मेरठ महानगर विक्रांत शर्मा, उपाध्यक्ष मेरठ महानगर उज्ज्वल पंडित
महासचिव मेरठ महानगर ललित रुहेला आदि मौजूद रहे। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया और भविष्य में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।






