कृषि प्राविधिक सहायकों को अनावश्यक ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

मुज़फ्फरनगर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश, जनपद इकाई मुज़फ्फरनगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में लगाए जाने का विरोध किया है।
संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि क्रॉप सर्वे का कार्य राजस्व विभाग का मूल कार्य है, जिसे परंपरागत रूप से लेखपाल ही करते आए हैं। शासन के पूर्व के आदेशों में भी यह स्पष्ट किया गया है कि खसरा खतौनी से संबंधित सर्वे का कार्य राजस्व विभाग का ही दायित्व है। आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट सर्वेयर या अन्य विभागों के कर्मचारियों का सहयोग लिया जा सकता है, परंतु कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों पर यह जिम्मेदारी डालना अनुचित है। संघ ने कहा कि कृषि प्राविधिक सहायक प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पंजीकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रमों व कृषि उत्पादन से जुड़ी योजनाओं को सफलतापूर्वक किसानों तक पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार की अतिरिक्त ड्यूटी देने से कृषि विभाग की मूल योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित होगा और किसानों को भी सीधा नुकसान होगा। अध्यक्ष नवनीत सिंह, मंत्री राजकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. विजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने मांग की है कि कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे राजस्व विभाग के कार्यों से मुक्त किया जाए और उन्हें केवल कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित रखा जाये।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला