कुल शरीफ में अमन शान्ति के लिए की गई विशेष दुआ

मोरना, बिहारगढ में तीन दिवसीय खुशहालिया उर्स जारी है। शुक्रवार को आयोजित कुल शरीफ में क्षेत्र व दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विशेष दुआ मांगी गयी तथा विशाल लंगर का आयोजन किया गया। मोरना क्षेत्र के बिहारगढ़ में हजरत ख्वाजा पीर खुशहाल के 9वें उर्स का आयोजन पूर्व की भांति धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। कुल शरीफ के दौरान मैसूर से आये सूफी सय्यद सलीम ने खास दुआ कराई। पीरानी नाजिया आफरीदी ने अपने संदेश में कहा कि हजरत पीर ख्वाजा खुशहाल मियां ने इस स्थान पर अल्लाह की इबादत कर इस स्थान को पवित्र बनाया। उनके असंख्य अनुयायी आज भी उनसे फैज हासिल कर रहे हैं। ख्वाजा खुशहाल एक महान सूफी थे। प्रत्येक के लिए उनकी दुआओं का खजाना खुला था और खुला रहेगा। हजरत ख्वाजा खुशहाल ने अल्लाह की इबादत कर एक खास मरतबा एक विशेष मुकाम हासिल किया। सुनसान जंगल में जहां जंगली जानवरों का भी खतरा हो उस स्थान को एकांत के लिए चुना और अपनी सारी जिंदगी अल्लाह की इबादत मे लगा दी। उनकी दुआओं से अकीदaतमंद सदैव के लिए लाभान्वित होते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिक्रे इलाही व शब्बेदारी भी हुई व तबर्रूक का वितरण किया गया। रामपुर से आये कव्वाल जावेद व उनके हमनवा ने सुफियाना कलाम की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित अकीदमंद मंत्रमुग्ध हो गये। इस दौरान मुख्य रूप से सूफी ताजीम इलाही, मौ. हयात शेख, मौ. फैसल, अब्दुल वाहिद, शुजाअत अली आदि मौजूद रहे। विशाल लंगर में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भोजन ग्रहण किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला