मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी में देर रात मामूली विवाद में मुत्तलिब नाम के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में खानदान के लोगों को आरोपी बनाया गया है।
चरथावल के कुल्हेड़ी गांव निवासी मुत्तलिब का सोमवार देर रात अपने खानदान के लोगों से विवाद हो गया था। इसी विवाद में मुत्तलिब को बुलाकर दो युवकों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सदर डा. रवि शंकर मिश्रा ने घटनास्थल का अवलोकन करने के साथ पीड़ित परिवार से बात कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। एसपी ने बताया कि नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हांने बताया कि आरोपी खानदान के लोग बताए गए है, जिनसे अनबन चल रही थी।







