किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसील सदर में दिया धरना

मुजफ्फरनगर। किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील सदर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने सात सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम निर्धना में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेकर तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण कराया जा रहा है। किसानों ने इस अवैध गतिविधि को तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।किसानों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं और जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं रजवाड़े क्षेत्र में टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे किसान परेशान हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गेहूं की पछेती प्रजाति का बीज समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे बुवाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा चौकड़ा और कुरेसरा मार्ग पर स्थित तालाब की चारदीवारी कराने की मांग भी किसानों ने उठाई।भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत त्यागी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला