किसान मजदूर संगठन की पंचायत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में किसान मजदूर संगठन की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नए कार्यकर्ताओं को संगठन की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अंकित चावला, मंडल प्रभारी सहारनपुर विपिन त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव सिंह सहरावत, तहसील पटवारी जानसठ अरविंद चौधरी, ब्लॉक प्रभारी सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शेखर ने भी कार्यक्रम का संचालन किया और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। पंचायत के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग रखी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला