किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाई स्व. चौधरी जगबीर सिंह की पुण्य तिथि

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक स्व. चौधरी जगबीर सिंह की 22वीं पुण्य तिथि किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह एवं लेखराज सिंह ने अपने निजी निवास, दक्षिण सिविल लाइन्स पर शांति यज्ञ का आयोजन किया।
यज्ञ का संचालन डा. नीरज शास्त्री ने कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, किसान नेता और परिजन शामिल हुए।यज्ञोपरांत श्रद्धांजलि सभा में पूर्व चेयरमैन दल सिंह वर्मा ने कहा कि स्व. चौधरी जगबीर सिंह सादगी और संघर्षशीलता की प्रतिमूर्ति थे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि वह हमेशा किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे, इसी कारण आज भी उन्हें लोग याद करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को कुटुंब का हिस्सा बताते हुए आगे भी उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि चौधरी जगबीर सिंह गरीबों और कमज़ोरों की आवाज़ रहे हैं।श्रद्धांजलि यज्ञ में पूर्व विधायक राव वारीस, अरविन्द आर्य, संजीव प्रधान, ब्रजबीर सिंह मलिक, ओमबीर सिंह भौरा कला, चौधरी कल्याण सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, राजपाल त्यागी, सोहजनी तगान, धूम सिंह मुढ़भर, रविकरण प्रमुख, अमरपाल प्रमुख सहित सैकड़ों लोगों ने आहूति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला