किक्की जैन के रंगदारी गैंग के खिलाफ हुई आवाज़ बुलंद

खतौली। एमडीए और अन्य विभागों की कार्रवाई का भय दिखाकर आम जनता से अवैध वसूली करने वाले आरोपी विनय उर्फ किक्की जैन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उसके उत्पीड़न से परेशान पीड़ित खुलकर सामने आने लगे हैं। शनिवार को दो दर्जन से अधिक पीड़ित एकजुट होकर थाना कोतवाली पहुंचे और अपनी आपबीती बताते हुए सीओ को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी व उसके गैंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ितों ने बताया कि विनय जैन उर्फ किक्की और उसके परिवार के लोग खुद को इंस्पेक्टर, जीएसटी अधिकारी, शिक्षा या प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते हैं और कार्रवाई की बात कहकर रंगदारी वसूलते हैं। वह खुद को प्रशासन द्वारा नियुक्त कलेक्शन एजेंट बताकर दावा करता है कि वसूला गया पैसा विभिन्न विभागों में पहुंचाना होता है। उसके गुर्गे भी शहर के कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं और आम लोगों को धमकाकर वसूली करते हैं। पीड़ितों का कहना है कि लगातार मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से कई परिवार खतौली छोड़ चुके हैं और कुछ परिवार पलायन की तैयारी में हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी रंगदारी के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है और दो बार जेल जा चुका है। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि किक्की जैन का कोई वैध रोजगार नहीं है और वह अवैध वसूली पर ही ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। उसके घर से ही पूरा नेटवर्क संचालित होता है, जहां फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट सहित कई कागजात तैयार किए जाते हैं। आरोप है कि उसने फर्जी पासपोर्ट के आधार पर कई विदेशी यात्राएँ भी की हैं। पीड़ितों ने मांग की कि विनय जैन उर्फ किक्की, उसके परिवार और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाए।करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की जांच कर उसकी संपत्ति जब्त की जाए। उसके मोबाइल नंबर 8449538657 सहित अन्य नंबरों, ईमेल आईडी, व्हाट्सऐप चैट और बैंक खातों की जांच कराई जाए। पीड़ितों ने यह भी मांग की कि 26 नवंबर 2025 को थाना खतौली में एसएचओ को दिए गए साक्ष्यों को भी केस का हिस्सा बनाया जाए। प्रार्थना पत्र देने वालों में राजीव जैन, नीरज अग्रवाल, पंकज जैन, संयम जैन, प्रमोद जैन, महेश गुप्ता, सुनील जैन, अंशुल जैन, रजत जैन, अमित जैन, जितेंद्र सहित कई लोग शामिल रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला