खतौली। क्षेत्र के गोगा जहारवीर मंदिर के पास दिन दहाड़े हुई मारपीट के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रायपुर नंगली निवासी शाकिब पुत्र अगर और रायपुर नंगली निवासी शारिक पुत्र अकबर बाइक से पक्के बाग स्थित डाॅक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियों ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भड़के स्काॅर्पियो सवार ने बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी लाठी-डंडों से की गई मारपीट में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। घटना के बाद घायल युवकों ने पुलिस से हमलावर स्काॅर्पियो सवार युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।






