मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में कार चालक से लूट के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया। लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी व सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मंगलवार को चोरावाला निवासी अमरजीत के साथ रजवाहे के रास्ते पर कार रोककर दो युवकों ने पहले 200 रूपये मांगे, नहीं देने पर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपित मोहित कुमार और चंदन निवासी भुवापुर, थाना ककरौली को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 3500 रूपये नगद, तमंचा बरामद हुआ।






