मीरापुर। गांव कासमपुर खोला से ट्यूशन पढ़ने मीरापुर जा रहे छात्र को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव कासमपुरखोला निवासी आदित्य पुत्र प्रमित ;18वर्षद्ध मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता था। रविवार की सुबह वह गांव से बाइक पर सवार होकर मीरापुर में ट्यूशन पढ़ने आ रहा था। जैसे ही इसकी बाइक दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिखरेडा के समीप पहुँची तभी अचानक पीछे से तेज गति से आई एक अनियंत्रित कार ने छात्र आदित्य की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार आदित्य उछल कर आगे सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार पर जाकर गिरा और फिर नीचे सड़क पर गिरा। इस दौरान आदित्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान भी मौके पर पहुँच गए।







