कांटे की टक्करः पुलिस और बदमाशों ने एक दूसरे पर दागी चार-चार गोली

पुलिस की तीन गोलियां निशाने से चूकी, चैथी गोली इनामी बदमाश के पैर में लगी
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक लाख के ईनामी बदमाश रवि दौरालिया से हुई मुठभेड़

राकेश शर्मा(मुजफ्फरनगर)। 11 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख के ईनामी रवि दौरालिया और पुलिस के बीच कांटे की टक्कर हुई। मुठभेड़ के दौरान लुटेरों ने कानून को चुनौती देते हुए 9 एमएम के पिस्टल से चार गोलियां दागी तो जवाब में पुलिस ने भी सरकारी पिस्टलों से एक के बाद एक चार गोलियां चलाई, जिसमें तीन निशाने से चूक गई, जबकि चैथी गोली सटीक निशाने पर जरूर बैठ गई। पैर में गोली लगने के बाद लुटेरा रवि वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी पप्पू भागने में सफल हो गया। पुलिस और शातिर रवि के बीच कई माह से आंख मिचैली का खेल चल रहा था।
मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर लुटेरा रवि दौरालिया कई माह से वेस्ट यूपी और दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बना था। रवि ने अपने दो साथियों के साथ अप्रैल माह में नई मंडी के भोपा रोड पर भूसा कारोबारी को आतंकित कर 11 लाख रूपये लूट लिए थे। लुटेरे सनी और अरविंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल चुकी थी, जबकि फरार होने के कारण रवि पर एक लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में पुलिस रवि के पीछे मेरठ, बागपत और दिल्ली तक गई, लेकिन हर बार किस्मत ने रवि का साथ दिया। शुक्रवार रात को एसटीएफ और पुलिस की लुटेरे रवि दौरालिया के बीच नई मंडी के सिसौना रोड पर आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई।
रवि ने अपने साथी पप्पू के साथ 9 एमएम की पिस्टल से गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। इस गोलीबारी में लुटेरा रवि गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की लिखापढ़ी पर नजर डाले तो बदमाशों और पुलिस के बीच कांटे की टक्कर हुई। पुलिस की माने तो बदमाशों की तरफ से चार गोलियां चलाई गई। जवाब में दरोगा और सिपाही के अलावा एसटीएफ के दो जवानों ने एक-एक गोली चलाई। कुल मिलाकर पुलिस की तरफ से चार गोलियां चलाई गई। पुलिस की तीन गोलियां तो निशाने से दूर रही, लेकिन चैथी गोली निशाने पर लगी। हालांकि मुठभेड़ स्थल से पुलिस जिंदा कारतूस के अलावा बदमाशों द्वारा चलाई गई चार गोलियों में से दो खोखे ही बरामद कर पाई है। जाहिर है कि दो खोखे कहीं गायब हो गए है। रवि के फरार साथी पप्पू के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला