कसौली में नाले की निकासी बंद, ग्रामीण परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद की जानसठ तहसील क्षेत्र के ग्राम कसौली ब्लॉक मोरना निवासी ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण धारा पुत्र शीशराम ने बताया कि गांव के पानी की निकासी के लिए बना नाला मेन रोड पर खत्तों के पास बंद पड़ा है, जिससे पूरे गांव के 400-500 घरों का पानी निकल नहीं पा रहा है। प्लॉटिंग और निकासी बंद होने से रास्तों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को पानी से होकर ही आवागमन करना पड़ता है, जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में तहसीलदार, बीडीओ और सचिव को कई बार शिकायत पत्र दिए गए, यहां तक कि पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार मौके पर जांच भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लगातार जलभराव से गांव के 7-8 बीघा आम का बाग भी खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नाले की निकासी व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान के लिए नाले के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला