कर्नाटक में छिपा 15 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे 26 वांछित, 27 विवेचनाओं का निस्तारण

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन पर रविवार को चलने वाले ऑपरेशन चक्रव्यूह में कनार्टक में छिपे 15 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पकडा गया है। इसके अलावा 26 वांछितों को पकडने के साथ 27 विवेचनाओं का निस्तारण भी किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देश पर हर रविवार को जिले में ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जाता है। इसी कडी में तितावी पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। 2024 के गैंगस्टर में वांछित चल रहे फिरोज निवासी शाहदरा दिल्ली को कर्नाटक से पकडा गया है। आरोपी के खिलाफ पांच से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी पर पुलिस की तरफ से 15 हजार का ईनाम घोषित था। तितावी पुलिस पीछा करते हुए कर्नाटक तक पहुंच गई।
एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रविवार को विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 26 आरोपियों को पकडा गया है। यही नहीं 27 विवेचनाओं का निस्तारण भी किया गया है। पुलिस की कार्रवाई रात तक जारी थी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस नशे के कारोबार से जुडे लोगों की कमर तोडने में जुटी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला