कबूतर के गले में लाइट बांधने का खेल, बेगुनाहों की बनाई रेल

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी में रहस्मयी ड्रोन के खेल के बीच मुजफ्फरनगर की ककरौली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबूतरों के गले में लाइट का खिलौना डालकर रात के अंधेरे मे दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल के साथ बुधवार को ड्रोन के नाम पर रची जा रही साजिश का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि जिले के कई गांवों में ड्रोन दिखने की खबरें मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट किया गया। ककरौली पुलिस को 29 जुलाई की रात को लाल और हरी लाइट जलता हुआ ड्रोन दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस ने ड्रोन का पीछा किया तो कबूतर को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि कबूतर के गले और पैर में लाल और हरी लाइट बंधी हुई है। साक्ष्यों के आधार पर जटवाड़ा के सुएब और शाकिब को पकड़ा गया। शाकिब के पास से दूसरा कबूतर भी पकड़ा गया, जिसकी गर्दन और पैरों में लाइट बंधी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गांव में ड्रोन की अफवाह फैलाने के लिए यह साजिश रची थी। शाकिब ने ये लाइट उपलब्ध कराई थी। मजाक मस्ती के लिए रात में उन्होंने गर्दन और पैर में लाइट बांधकर कबूतर उड़ा दिए, जिससे दहशत का माहौल पैदा हुआ। इनके पास से दो कबूतर, पिंजरा और 3 लाइट बरामद हुई। उन्होंने लोगों से अफवाहों में न आने की अपील की है। उन्होंने पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। हालांकि रात में कबूतर उड़ते हैं या नहीं, इस पर जरूर सवाल उठ रहे हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला