कप्तान संजय वर्मा के 90 दिन पूरे, हर रोज गुडवर्क के बम फोड़े

सरकारी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा जिला, 74 बदमाश पुलिस गोली से हुए घायल

मुजफ्फरनगर। आईपीएस संजय वर्मा की जिले में 90 दिन की कप्तानी में गुड़वर्क की झड़ी रही। प्रतिस्पर्धा की दौड़ में थाना पुलिस ने हर रोज गुड़वर्क के बम फोड़ते हुए पुलिस के इकबाल को बरकरार करने की भरसक कोशिश की। बड़ी बात यह है कि इस बार फुगाना और भौराकलां जैसे थानों ने भी सराहनीय कार्यो मंें दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवधि में पुलिस गोली से 74 बदमाश घायल हुए, जबकि एक बदमाश को मौत नसीब हुई। 84 लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध करने के साथ 30 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। अल्प कार्यकाल में कप्तान संजय वर्मा का पूरा फोकस इस बात पर रहा कि पीड़ित को इंसाफ के लिए ज्यादा दौड़ना न पड़े। इस अवधि में चुनौती पूर्ण माने जाने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित निकालने का श्रेय भी वर्मा की टीम को जाता है।
इटावा से स्थानांतरित होकर आए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सात मई को मुजफ्फरनगर में अपनी पारी की शुरूआत की थी। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों की टीम के साथ बड़ी मुहिम शुरू करते हुए सरकारी गोलियों की तड़तड़ाहट से अपराधियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में मुठभेड़ की श्रृंखला बादस्तूर जुड़ती चली गई। 58 मुठभेड़ों में से 74 के करीब बदमाश पुलिस की गोलियों का शिकार हुए। इस तरह 98 बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। 84 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने के साथ 27 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। अपराध में सक्रिय पाए गए 30 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। मौत का सामान बेचने वाले कई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 90 के करीब हथियार जब्त किए गए। इनमें मुंगेर की पिस्टल सबसे ज्यादा रही। आठ के करीब हुई हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को हवालात के पीछे पहुंचाया गया।
कांवड़ यात्रा में करोड़ों शिवभक्तों को सुरक्षित निकालने का श्रेय भी एसएसपी संजय वर्मा और उसकी पूरी टीम को जाता है, क्योकि पूरी टीम दिन-रात सड़कों पर रहकर कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने में जी तोड़ मेहनत की। एसएसपी संजय वर्मा पहले ऐसे कप्तान है, जिन्होंने तीन माह के कार्यकाल में एक भी थाना प्रभारी को इधर से उधर करने में दिलचस्पी नहीं ली, बल्कि उपलब्ध टीम में प्रतिस्पर्धा की भावना भरकर मुठभेड़ की मुहिम और अनसुलझे अपराधों के अनावरण करने में कामयाबी हासिल की।
एसएसपी संजय वर्मा कहते है कि अधिकारियों और थाना पुलिस के परस्पर तालमेल से अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाबी मिली है। हर अपराध का अनावरण कर अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया है। उनका पूरा प्रयास रहा है कि पीड़ित को इंसाफ के लिए ज्यादा दौड़-धूप न करनी पडे़। वो चाहते है कि पीड़ित किसी भी घटना में झूठ का सहारा न ले। सच में जो हुआ है, वो ही ही बताएं, पुलिस उसे इंसाफ दिलाने का काम करेगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला