मुजफ्फरनगर। कथा वाचक धर्मेन्द्र उपाध्याय की कथा से लौट रही बुजुर्ग महिला से महिलाओं के एक झुंड़ ने धक्का-मुक्की करते हुए 35 ग्राम की सोने की चैन झटक ली। सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं के इस गैंग की तस्वीरें भी कैद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड निवासी पुष्कर गोयल ने पुलिस को बताया कि उनकी माता बाला गोयल शामली रोड स्थित सत्संग भवन में चल रही कथा वाचक धर्मेन्द्र उपाध्याय की कथा सुनने को गई थी। कथा के समापन पर होने वाली आरती के दौरान महिलाओं के एक झुंड ने मां से धक्का-मुक्की करते हुए सोने की चैन झटक ली। 35 ग्राम चैन निकलने की जानकारी मां को घर जाकर हुई। इस घटना की जानकारी मिलने के कारण कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। रिकार्डिंग में चैन झटकने वाली महिलाओं के गैंग के बारे में जानकारी हासिल हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।






