मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा कडी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने लगातार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। जनपद में पीसीएस प्री परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन बनाने के लिए कडे प्रबंध किए गए थे। सुबह के समय सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया था। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां के सुरक्षा प्रबंधों को परखने का काम किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा केन्द्र पर शौचालय और पेयजल व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के बाद बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा के दौरान सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ जैमर लगाए गए थे, ताकि कोई भी इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस का इस्तेमाल न कर सके।






