कड़ाके की ठंड में बेघर लोगों को अब मिलेगी राहत

मुज़फ्फरनगर। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच जब ठंड अपने चरम पर है, ऐसे समय में बेघर, असहाय और निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे जीवनदायी साबित हो रहे हैं। इसी मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद् मुज़फ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार देर रात अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न रैन बसेरों और अलाव स्थलों का व्यापक औचक निरीक्षण किया।
अध्यक्ष का यह दौरा इस उद्देश्य से किया गया कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर न हो और सभी रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाएं पूरी तरह सक्रिय और सुरक्षित रहें।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, अवर अभियंता कपिल कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ शहर की प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान
रैन बसेरों की साफ-सफाई, नए बिस्तर, कंबल और रज़ाई की उपलब्धता, अलाव की सक्रिय व्यवस्था, निराश्रितों के लिए सुरक्षित व गरम वातावरण, एनजीओ द्वारा रैन बसेरों के संचालन की गुणवत्ता परखी गई। अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी न रहने दी जाए और कड़ाके की ठंड को देखते हुए रात्रिकालीन निगरानी और अधिक सख्त की जाए। देर रात शहर के कई हिस्सों में जाकर मीनाक्षी स्वरूप ने सार्वजनिक अलाव स्थलों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जरूरत वाले सभी स्थानों पर अलाव की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। नियमित रूप से लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। नगर पालिका की टीमें हर रात निरीक्षण करती रहें। निरीक्षण के पश्चात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति है कि कोई भी निराश्रित या असहाय व्यक्ति ठंड में सड़क पर रात बिताने को विवश न हो। नगर पालिका ने रैन बसेरों को और अधिक व्यवस्थित करने तथा जगह-जगह अलाव उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत की है।उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में विशेष सफाई अभियान पहले से चल रहा है। मरम्मत, पेंटिंग और आवश्यक अवसंरचना सुधार का कार्य तेज गति से जारी है। प्रत्येक आश्रय स्थल पर निगरानी दल तैनात किए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि
यह हमारा संकल्प है कि इस ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति बिना सुविधा के न रहे। नगरपालिका की टीम हर रात सक्रिय रहेगी और किसी भी व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे