कंपनी बाग मार्ग पर हादसे का खतरा, उखड़ा पेड़ बना मुसीबत

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम इलाके कंपनी बाग मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कंपनी बाग के गेट और पेट्रोल पंप के बीच स्थित एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर पूरी तरह झुक गया है, जो फिलहाल बिजली के खंभे के सहारे टिका हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ-साथ आसपास की बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। दिनभर इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि संभावित दुर्घटना को देखते हुए तत्काल पेड़ को हटवाने एवं बिजली के खंभे को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

  • Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

    मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading
    एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

    मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल