एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ और साइबर एक्सपर्ट टीम सम्मानित

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 05 और साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुढ़ाना रोड स्थित एमए काॅन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नई दिशा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों एवं धर्मगुरूओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ और उनकी टीम को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होगी तो समाज भी जागरूक होगा। साइबर थाना प्रभारी सुल्तान सिंह और गौरव चैहान ने आम जनमानस, नई दिशा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों एवं धर्मगुरूओं को साइबर बचाव के टिप्स दिए। साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्राॅड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग आदि के बारे में जागरूक किया गया। नई दिशा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ, साइबर टीम एवं मिशन शक्ति टीम को पुष्पगुच्छ, शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला