एसएसपी ने किया नव निर्मित बीआईटी पुलिस चौकी का उद्घाटन

मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीरापुर थाने की नव निर्मित बीआईटी पुलिस चैकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के चैड़ीकरण के दौरान हाईवे की जद में आने के बाद बनाई गई नव निर्मित बीआईटी पुलिस चैकी का शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नव निर्मित पुलिस चैकपोस्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेता अरुण शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा चैकी पर बनाये गए आवास,रसोई समेत समस्त प्रांगण का निरीक्षण किया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा व चैकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह को बधाई दी। एसएसपी ने कहा कि बीआईटी पुलिस चैकी दो जनपदों को जोड़ती है। ये चैकी अपराध रोकने में बेहद कारगर साबित होगी। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा, पंकज प्रधान, अनंगपाल सिंह, स. इंद्रजीत सिंह, दिनेश चैधरी, ओमेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह, विनोद कोहली, दुष्यंत सिंह, नरेन्द्र कोहली, कपिल कोहली, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला