एलुमनी डे पर एकत्र हुए छात्रों ने साझा की पुरानी यादें

मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलीटेक्निक मुजफ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा रविवार 16 नवम्बर 2025 को स्वर्ण जयंती एवं 1975 बैच रजत जयंती एलुमनी-डे समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1975 बैच के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती तथा 2000 बैच की रजत जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी पॉलीटेक्निक के विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र एकत्र हुए और अपने कॉलेज जीवन की यादों को ताजा किया। एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष अजय सक्सेना, उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, सचिव बसंत गोयल, सह सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभय गर्ग, ऑडिटर सतीश कुमार, संरक्षक डॉ. सतीश शर्मा एवं डॉ. देवेन्द्र गर्ग, डॉ. सतीश प्रजापति, डॉ. वीर पाल शर्मा एवं डॉ. विपिन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने संस्थान के विकास, तकनीकी शिक्षा की दिशा तथा एलुमनी नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला