एमएलसी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में मतदाता सूची का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों का निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया गया है और यदि किसी दल या प्रतिनिधि को किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो उसे तत्काल लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ने भी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए और जिलाधिकारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन की ओर से सभी मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला