एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी अरशद राना को जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर से एआईएम आईएम के पूर्व प्रत्याशी रहे अरशद राना को अज्ञात शख्स ने काॅल कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित राना ने सोमवार को एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर अपनी शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी अरशद राना ने शिकायती पत्र में बताया कि 17 जनवरी की रात को अज्ञात शख्स ने फोन कर पहले आतंकित किया और फिर से 20 जनवरी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी खुद को पलवल का बता रहा है। इस धमकी के कारण वह परिवार समेत दहशत में है। राना का कहना था कि पार्टी अध्यक्ष औवेसी का सोशल मीडिया पर प्रचार किए जाने के कारण काॅफी लोग उनसे खफा रहते है। हो सकता है कि इसी कारण से किसी शरारती तत्व ने उसे धमकाने की कोशिश की हो। एसपी देहात ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे