मुजफ्फरनगर। गंगा स्नान पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से शिव चौक पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुभाष मित्तल, संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, विजय प्रताप, बलविंदर सिंह, शिव कुमार सिंघल, विक्की चावला, पंकज लूथरा एवं नदीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष गंगा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान उपस्थित जनों ने संगठित रूप से सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।






