उत्तराखण्ड से पानी छोड़े जाने की आशंका के चलते पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरनगर। भारी बारिश के अलर्ट और उत्तराखंड से पानी छोडे़ जाने की आशंका के बीच पुलिस और फायरकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा जर्जर भवनों को खाली करने और पानी से प्रभावित होने वाले गांवों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि डाॅयल 112 के माध्यम से गांव-गांव में एलाउसमेंट कराया जा रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के साथ मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पुलिस और प्रशासन की टीम को अलर्ट रहने के लिए कहा है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि जिले में बारिश और उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने की आशंका के मद्देनजर खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। डाॅयल 112 की गाडियों के माध्यम से लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। खासतौर से जर्जर भवनों को खाली कराने की हिदायत दी जा रही है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके। प्रशासन की तरफ से जर्जर भवनों पर नोटिस भी चस्पा कराएं जा रहे हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला