उज्जवल आत्मदाह प्रकरण में छात्रों ने पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में फीस को लेकर हुई प्रताड़ना में आत्मदाह करने वाले छात्र उज्जवल राना के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज छात्रों ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने धरने में जो वादे किए थे, उनमें से कोई पूरा नहीं किया है। बाद में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने छात्रों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। बुढ़ाना के डीएवी काॅलेज के छात्र उज्जवल राना ने शनिवार को फीस को लेकर हुए उत्पीडन से तंग आकर आत्मदाह कर लिया था। इस मामले में काॅलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, पीटीआई और चार पुलिसकर्मियों को आरोपित किया गया था। इलाके के ग्रामीणों ने उज्जवल के पार्थिव शरीर को लेकर कई घंटे तक बुढ़ाना में धरना दिया था। उस समय अधिकारियों ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे का आश्वासन दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले में आरोपी पीटीआई संजीव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता धर्मेन्द्र मलिक की अगुवाई में छात्रों ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। बाद में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए। हालांकि किसान नेता मलिक ने आरोप लगाया कि पुलिस आत्मदाह के इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल