इस्लामनगर कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

खतौली। नगर पालिका परिषद खतौली के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को इस्लामनगर स्थित इरशाद नगर कॉलोनी के निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा।
निवासियों ने बताया कि कॉलोनी बसी हुई लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं और बीते 12 वर्षों से यहां की सड़कें पूरी तरह खराब पड़ी हैं। नालियां टूटी होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था भी ठप पड़ी है, जिससे बरसात में कॉलोनीवासी भारी परेशानी का सामना करते हैं।निवासियों ने कॉलोनी के विभिन्न मार्गों पर मिट्टी भराव कराकर सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। इनमें इरशाद नगर कॉलोनी के मुख्य गेट से मोहम्मद इकबाल के मकान तक, मोहम्मद इरफान के प्लॉट से हसीन के मकान तक, महबूब अटेची वालों के प्लॉट से बसीम मिर्जा के मकान तक, मास्टर जी के मकान से नईम के मकान तक, शकील के मकान से वसीम गड्ढे के मकान तक, अरशद फरीदी से मलिक महलर तक, मस्जिद इफिजिया से ताहिर के मकान तक, बचपन स्कूल से साकिब मिर्जा के मकान तक तथा अखलाक फौजी के मकान से राशिद के प्लॉट तक सड़कों और नालियों का निर्माण शामिल है।निवासियों ने कहा कि वर्षों से कॉलोनी विकास की राह देख रही है। यदि जल्द ही सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल