इंदिरा कॉलोनी के तालाब से मिला युवक का शव

मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान अंकुर पाल निवासी बहादराबाद के रूप में हुई है। कई दिन से अपने मामा के यहां आया हुआ था। नशे की लत के चलते उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी स्थित तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। कुछ देर में मौके पर लोगों का जमघट लग गया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया। काफी प्रयासों के बाद शव की पहचान अंकुर पाल पुत्र जयवीर निवासी रामधन कॉलोनी बहादराबाद हरिद्वार के रूप में हुई है। अंकुर पाल इन दिनों अपने मामा नरेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी इंदिरा कॉलोनी के यहां आया था। अंकुर नशे का आदी था। नशे में ही उसके साथ अनहोनी हुई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला