आपदा से कैसे निपटें, माॅक ड्रिल में सीखा और सिखाया

मुजफ्फरनगर। औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव और त्वरित राहत कार्यों की तैयारी को परखने के लिए शुक्रवार को जिले की चारों तहसीलों मेें मौक ड्रिल के आयोजन हुए। तहसीलों में जहां उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में ये आयोजन हुए वहीं शहर से सटे त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अल्को केमिकल काॅम्प्लेक्स में तो स्वयं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय सिंह वर्मा पहुंचे। यहां उनके निर्देशन में ऑफ-साइट आपात योजना के अंतर्गत भूकंप, रासायनिक रिसाव और अग्नि सुरक्षा माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस रिहर्सल में आपदा प्रबंधन टीम के साथ एनडीआरएफ और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीमों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर इलाज हेतु हायर सेंटर भेजा। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, अग्नि सुरक्षा अधिकारी आर.के. यादव, स्वास्थ्य विभाग से डा. विक्रांत तेवतिया व डा. अन्नू चैधरी, सहायक निदेशक कारखाना समेत त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अल्को केमिकल काॅम्प्लेक्स के प्रबंधक राजीव बिहान व उनकी टीम उपस्थित रहे। माॅक ड्रिल के सफल संचालन का नेतृत्व डा. राजीव कुमार ने किया। अधिकारियों ने मौके पर अभ्यास का निरीक्षण करते हुए इसे आपदा प्रबंधन के लिहाज से उपयोगी बताया। उधर जनपद की तहसील खतौली में भी माॅक ड्रिल का आयोजन हुआ। यहां एसडीएम राजकुमार भारती के निर्देशन में तहसील कर्मियों और स्काउट गाइड ने आपदा का मंचन करते हुए उससे निपटने के तौर तरीके सीखे। इस दौरान तहसीलदार अरविंद कुमार, नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी, राजीव त्यागी, कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल आदि मौजूद रहे। तहसील जानसठ के डीएवी इन्टर काॅलेज में भी आपदा प्रबंधन को लेकर एक विशाल और प्रभावी माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस माॅक ड्रिल का उद्देश्य मौजूदा समय में देश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन, अधिकारियों और आम जनता को तैयार करना था। यह कार्यक्रम तहसील प्रशासन और डीएवी इंटर काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप-जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार व विपिन कुमार, डीएसपी जानसठ यतेंद्र नागर, और डीएसपी भोपा देवव्रत वाजपेयी आदि शामिल रहे। तहसील बुढ़ाना के डीएवी काॅलेज में भी माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। यहां एसडीएम अपूर्वा यादव ने पूरे कार्यक्रम की देखरेख की और प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उप-जिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में देश के कई राज्यों में बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम एक राष्ट्र के रूप में इन संकटों का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, यह माॅक ड्रिल हमें यह सिखाती है कि जब भी कोई आपदा आए, तो हमें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संगठित होकर और सही उपायों को अपनाकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला